श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए काशीपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, भारी वाहनों पर 9 दिन की रोक

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस काशीपुर द्वारा दिनांक 8 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 की प्रातः 7 बजे तक विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। इस दौरान शहर एवं आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी प्रतिबंधित
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार—
धामपुर, बिजनौर से आने वाले भारी वाहन नादेही एवं धर्मपुर बॉर्डर से आगे नहीं जा सकेंगे।
ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
मुरादाबाद व टांडा से आने वाले भारी वाहन चौकी पैगा से आगे नहीं जाएंगे।
दढ़ियाल की ओर से आने वाले भारी वाहन लोहिया पुल से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
रामनगर से आने वाले भारी वाहन चौकी प्रतापपुर से आगे नहीं जा सकेंगे।
हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए आने वाले भारी वाहन चौकी बरहैनी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन मोतियापुरा मसीत से आगे नहीं जाएंगे।
नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन महतोश मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
एनएच पर भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद
जनपद बिजनौर से समन्वय स्थापित करने के बाद 8 फरवरी 2026 से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

प्रतिबंध के दौरान ट्रक, डंपर, डीसीएम, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि भारी वाहन निम्न वैकल्पिक मार्गों से संचालित किए जाएंगे—
दोराहा – मुरादाबाद – संभल – अनूपशहर – हापुड़ – मेरठ – दिल्ली – (रुड़की) हरिद्वार
केवीआर – ठाकुरद्वारा – मुरादाबाद – संभल – अनूपशहर – हापुड़ – मेरठ – दिल्ली – (रुड़की) हरिद्वार
जसपुर – ठाकुरद्वारा – मुरादाबाद – संभल – अनूपशहर – हापुड़ – मेरठ – दिल्ली – (रुड़की) हरिद्वार
आवश्यक सेवाओं को छूट
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दूध, गैस, फल, सब्जी, पेट्रोलियम पदार्थ जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के भारी वाहन एवं खनन वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
स्थिति के अनुसार समय में हो सकता है बदलाव
यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ियों की संख्या और यातायात दबाव को देखते हुए इस योजना की अवधि में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि भी की जा सकती है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग कर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!