श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर में आज एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स तथा बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत सिरमौर शॉप एंड अलाइड प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष श्री समास चंद अग्रवाल, डायरेक्टर श्री प्रभजोत सिंह, सीईओ श्री प्रतीक अग्रवाल तथा एचआर मैनेजर श्री कुश सखौना एवं श्री दिनेश सिंह, एरिया मैनेजर एक्सिस बैंक द्वारा विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लिए गए। चयनित अभ्यर्थियों को सिरमौर शॉप एंड अलाइड प्रोडक्ट्स एवं एक्सिस बैंक में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी छात्रों के ज्ञान, संवाद कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी अवसर छोटा या बड़ा नहीं होता, हमारी मेहनत और सकारात्मक सोच ही उसे सफल बनाती है।कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन, समस्त विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!