
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित आयोजन स्थल पर रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह उल्लास, रंगों और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, डांस और मनोरंजक खेलों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं को पूरे समय ऊर्जा और उमंग से भरपूर बनाए रखा। पारंपरिक पंजाबी थीम और रंगों की खूबसूरत छटा ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया।

उल्लेखनीय है कि रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप की स्थापना उर्वशी दत्त बाली द्वारा की गई है। उनके नेतृत्व में यह समूह निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। समूह का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे आपसी सहयोग, सौहार्द और उत्सव की भावना को आगे बढ़ा सकें। उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में समूह ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान (Sashes) प्रदान किए गए।
मन्नू ढिल्लों को ग्लैमरस गुलाल क्वीन का खिताब मिला।
नीलम छाबड़ा को मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी के रूप में सम्मानित किया गया।
किरणलीन सेठी को Miss Festive Vibe का सम्मान प्रदान किया गया।
सरप्राइज सेगमेंट में विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित कर समारोह को और यादगार बना दिया गया।

आयोजन की सफलता में उर्वशी दत्त बाली के साथ विन्नी सेठी, नीरू अरोड़ा, साक्षी छाबड़ा, ईशा भल्ला, अनु सेठी और मनीषा का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों के समन्वय और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
रंगों और खुशियों से सराबोर इस आयोजन ने उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए सामाजिक एकता, अपनत्व और उत्सव की परंपरा को और मजबूत करने का संदेश दिया। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और भविष्य में और भव्य आयोजनों के संकल्प के साथ हुआ।
