काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.98 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 9.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने रविवार को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान डिजाइन सेंटर के पास कविनगर जाने वाली गली में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 9.98 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 1200 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज खां पुत्र सलीम खां, निवासी वार्ड नंबर 9, रहमत शाह बाबा की मजार के पास, मोहल्ला अली खां, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र लगभग 44 वर्ष बताया।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 85/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:
उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तथा कांस्टेबल अमरदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!