
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने एक ही दिन में दो वार्डों में लगभग 2 करोड़ 20 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो सड़कें अभी निर्माण से रह गई हैं, उनका कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनता से नगर निगम को सहयोग देने की अपील की।

महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, वहां अब प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर के हर वार्ड में बेहतर सड़क और सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान वार्ड नंबर 9 खड़कपुर देवीपुरा में ग्रेवाल फार्म के पास टी-पॉइंट से अर्जुन के मकान तक, गली नंबर 4 में रामपाल के मकान से राम खिलाड़ी के मकान तक, गली नंबर 5 में रामवतार के मकान से संजय के मकान तक, विंध्यवासिनी कॉलोनी में शेर सिंह यादव के मकान से सत्येंद्र सिंह के मकान तक दो मार्गों में तथा मीना कुमारी के मकान से पुराने खड़ंजे तक और जसवंत के मकान के सामने से सर्वेश के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

वहीं वार्ड नंबर 10 में मैन बाजार से शिव मंदिर तक, न्यू वैशाली कॉलोनी में सत्यम पैलेस मैन रोड से भावना के मकान तक व संलग्न मार्ग में हरिशंकर गंगवार के मकान तक, लाइन पार टंकी वाली रोड पर बीना देवी के मकान से मनोज टेंट वाले के मकान तक तथा वैशाली कॉलोनी में नहर वाली रोड से विनोद कुमार के घर तक व संलग्न मार्ग में अमित कुमार के घर तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद अंजना आर्य, पार्षद अभिषेक कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक कुलवंत सिंह, अजय कुमार, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, बनवारी लाल, शकुंतला, लाजवंती, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, दुर्गेश गुप्ता, राम सिंह, मनोज राय, मयंक पाल, राजीव पाल, अमित कुमार, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उनकी समस्या का समाधान हुआ है।
महापौर दीपक बाली ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि जो सड़कें अभी निर्माण से रह गई हैं, उनका कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों से नगर निगम के सफाई अभियान में सहयोग देने की अपील की।
