काशीपुर में 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य अंबेडकर संदेश शोभायात्रा

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर । 14 अप्रैल के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर काशीपुर में होने वाली “अंबेडकर संदेश शोभायात्रा” की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। 12 अप्रैल 2026 को पार्क व्यू रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
संस्थापक श्री जितेंद्र देवांतक ने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा की तैयारी पिछले लगभग डेढ़ महीने से चल रही थी।

इसका मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को शोषित, वंचित समाज के साथ-साथ पूरे समाज तक पहुँचाना है। पिछले वर्ष मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस बार और भी अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
समिति के अध्यक्ष श्री सुक्लेश कुमार आज़ाद के अनुसार, इस बार शोभायात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से रथों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें समाज सुधारकों और महापुरुषों की झांकियाँ प्रमुख आकर्षण होंगी। साथ ही, दिल्ली से आए ढोल-ताशे दल और युवाओं द्वारा डीजे पर प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम में ऊर्जा भरेंगी।महासचिव श्री महिलाल गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, इसलिए सभी वर्गों के लोगों को इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
इस प्रेस वार्ता में समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष श्री हर गुलाल गौतम, कोषाध्यक्ष श्री शंकर सिंह, सदस्य श्री जयपाल सिंह और कानूनी सलाहकार एडवोकेट अजीत सिंह शामिल थे।
यह शोभायात्रा काशीपुर में सामाजिक एकता और बाबा साहब के विचारों के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!