
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी की बड़ी घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी किए गए कुल 45 कुंतल बिजली के केबल, उपकरणों और दो वाहनों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 9 अप्रैल 2026 को अवर अभियंता, कुंडेश्वरी उपकेंद्र काशीपुर, श्री अकरम पुत्र नवाब अली द्वारा कोतवाली काशीपुर में सूचना दी गई कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 8 विद्युत पोलों पर लगी हाईटेंशन (H.T.) केबल (लगभग 12–15 कुंतल) काटकर चोरी कर ली। इस आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 131/2026 धारा 303(2)/324(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी प्रकार, कोतवाली कुंडा क्षेत्र में भी बिजली के तार चोरी की घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 100/2026 धारा 303(2)/324(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर और कोतवाली कुंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
दिनांक 9/10 अप्रैल 2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर द्वारिका कॉलोनी (रुद्रपुर) क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
आफताब अली (43 वर्ष), निवासी धर्मपुर, रुद्रपुर
जीशान (22 वर्ष), निवासी भदईपुरा, रुद्रपुर
बरामदगी
15 कुंतल बिजली के तार (कोतवाली काशीपुर प्रकरण)
30 कुंतल बिजली के तार (कोतवाली कुंडा प्रकरण)
कुल 45 कुंतल बिजली के केबल
घटना में प्रयुक्त कटर, कैंची व अन्य उपकरण
स्कॉर्पियो कार (UK18D-4683)
पिकअप वाहन (UP25ET-3009)
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज सिंह धोनी (काशीपुर)
उप निरीक्षक विपिन जोशी (एसटीएफ)
अपर उपनिरीक्षक रवीश राम (कुंडा)
कांस्टेबल जगदीश पपनै, मुकेश कुमार (काशीपुर)
कांस्टेबल राजीव कुमार, राजेश भट्ट (कुंडा)
हेड कांस्टेबल महेंद्र, रविंद्र, किशोर (एसटीएफ)
काशीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
