सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति, स्पष्टीकरण मांगा

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी, जिला काशीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने श्री गगन काम्बोज (काशीपुर) को संबोधित एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि उनके द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संबंध में की गई टिप्पणी निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणियां पार्टी की छवि को धूमिल करती हैं और संगठन के प्रति गलत संदेश देती हैं।
मनोज पाल ने यह भी कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है और इस तरह के आचरण को गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से इस विषय में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
पत्र के अंत में जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!