
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में श्री खत्री सभा काशीपुर द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों—बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों—की सक्रिय और सम्मानजनक उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर डॉ. नरेश मेहरोत्रा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इंटर टॉपर सिद्धांत मेहरोत्रा एवं हाईस्कूल टॉपर कनिष्क मेहरोत्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. ईला मेहरोत्रा द्वारा श्रीमती रागिनी मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. नरेश मेहरोत्रा, राम मेहरोत्रा, डॉ. ईला मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा, अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा, सचिव अर्पित मेहरोत्रा, संदीप सहगल, पंकज टंडन, प्रदीप मेहरोत्रा, राजीव कुमार मेहरोत्रा, बंश टंडन, कैलाश शरण, स्वतंत्र मेहरोत्रा, संजय टंडन, विनीत मेहरोत्रा, विवेक मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, विनोद कुमार मेहरोत्रा, सुशील मेहरोत्रा, मधु मेहरोत्रा, अनूप मेहरोत्रा, अजय टंडन, सागर मेहरोत्रा, ओमवीर, प्रिया टंडन, शशि मेहरोत्रा, शालिनी मेहरोत्रा, रितु मेहरोत्रा, उमा मेहरोत्रा, रागिनी मेहरोत्रा, आंचल मेहरोत्रा, ममता मेहरोत्रा, शिल्पी मेहरोत्रा, कामनी मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, एकता और समाज सेवा के संदेश के साथ हुआ।
