काशीपुर : नहीं रहे वरिष्ठ पंडा वंशगोपाल अग्निहोत्री,क्षेत्र में शोक की लहर

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। चैती मेले से जुड़े वरिष्ठ एवं माता बाल सुन्दरी देवी मंदिर के पंडा वंशगोपाल अग्निहोत्री का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि लगभग 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मौ पक्काकोट स्थित उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोग, श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उनके परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
वंशगोपाल अग्निहोत्री माता बाल सुन्दरी देवी के अनन्य भक्त थे और लंबे समय से मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यों का संचालन कर रहे थे। चैती मेले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी और वे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शक के रूप में विशेष पहचान रखते थे।
उनके निधन से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!