
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। अलका पाल, नगर अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी, ने सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली और आने वाले पावन त्योहार ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली और ईद दोनों ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक पर्व हैं, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देते हैं।

अलका पाल ने अपने शुभकामना संदेश में अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इन पर्वों को हर्षोल्लास, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की भावना को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने और मनमुटाव दूर करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अंत में उन्होंने कामना की कि होली और ईद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर
