
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व (पीसीसी) सदस्य दीपिका गुड़िया आत्रेय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर काशीपुर सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है, जो समाज में आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह त्योहार हमें पुराने मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने और रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे होली को शांति, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा को और मजबूत करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे त्योहार की गरिमा बनाए रखते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से उत्सव में भाग लें, जिससे खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुखद और यादगार बन सके।
उन्होंने अंत में सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि होली का संदेश समाज को एकता और सद्भाव की नई ऊर्जा प्रदान करे
