होली पर सौहार्द और प्रेम का संदेश — मीना आर्या ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी मीना आर्या ने होली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व रंगों, उल्लास और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश देता है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस पर्व को आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। मीना आर्या ने कहा कि त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देते हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर खुशियां बांटें और सुरक्षित होली मनाएं।
उन्होंने कामना की कि यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!