काशीपुर पुलिस द्वारा चोरी किये कॉपर पाइप के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। दिनांक 01-03-2026 को वादी श्री चंदन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली, थाना कुण्डा, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर दी गई कि रामनगर रोड स्थित उनकी दुकान की छत पर लगे ए.सी. के कॉपर पाइप (कीमत लगभग ₹15,000) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 69/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए चोरी गये ए.सी. कॉपर पाइप के टुकड़ों के साथ अभियुक्त मोहम्मद मोवीन पुत्र कमर अली, निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद मोवीन पुत्र कमर अली
निवासी – सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, कोतवाली काशीपुर
जनपद – ऊधम सिंह नगर
उम्र – लगभग 29 वर्ष
🔹 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक श्री गिरीश चंद्र
कांस्टेबल गिरीश चंद्र मठपाल
कांस्टेबल देवानंद
काशीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!