होली पर एकता और भाईचारे का संदेश, एडवोकेट आनन्द कुमार व पार्षद अनिल कुमार ने दी शुभकामनाएं

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। होली के पावन अवसर पर एडवोकेट आनंद कुमार एवं नगर निगम पार्षद अनिल कुमार ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है, जो समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, शांति और सम्मान के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की वैमनस्यता को दूर कर प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।
पूर्व प्रधान आनन्द कुमार एवं पार्षद अनिल कुमार ने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं संयमित ढंग से होली मनाने की भी अपील की, ताकि पर्व की खुशियां सभी के लिए मंगलमय बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!