शिवम शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं काशीपुर ब्राह्मण उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव, कटुता और वैमनस्य को मिटाकर एकता और सौहार्द का संदेश देता है।

उन्होंने सभी से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
शिवम शर्मा ने कहा कि होली का उत्सव हमें नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!