पार्षद संजय शर्मा ने दी होली की शुभकामनाएं, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। नगर निगम पार्षद संजय शर्मा ने होली पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

पार्षद संजय शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस रंगोत्सव को आपसी सद्भाव, शांति और उल्लास के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और सौहार्द का संदेश दें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हर घर में खुशियों की बरसात करे और नगर की उन्नति व विकास में सभी का सहयोग बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!