
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा ने होली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में अनंत सुख, समृद्धि व खुशियाँ लाए।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सद्भाव को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आपसी प्रेम और उल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की।




