
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किए गए बजट को बेहद जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं का मजबूत दस्तावेज है। इसमें केवल आंकड़े ही नहीं बल्कि जमीनी हकीकत भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
महापौर बाली ने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है और उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्य बनाने का एक सशक्त रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि बजट में देवभूमि की मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं, किसानों और व्यापारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। महापौर ने कहा कि कुल मिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट प्रदेश को उन्नति, खुशहाली और विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
