महंगाई से त्रस्त जनता, सरकार बनी असंवेदनशील : अलका पाल

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता बुरी तरह परेशान है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।
अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण हर परिवार का बजट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने घर का खर्च संभालना मुश्किल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन लागत भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। इससे बाजार में महंगाई और तेजी से बढ़ रही है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश में जनता असमंजस की स्थिति में है। पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों के बीच प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह स्पष्ट करे कि उत्तराखंड सहित देश के किसी भी हिस्से में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।
अलका पाल ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि खनन और भू-माफियाओं की तरह प्रदेश में पेट्रोल और डीजल माफिया भी सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!