नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नागनाथ मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति की महाआरती

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। मौ पक्काकोट स्थित नागनाथ मंदिर में नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की दर्जनों सेविकाओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौ सेवा से हुई, जहां उपस्थित महिलाओं ने गायों को चारा खिलाकर सेवा कार्य किया। इसके उपरांत सेविकाओं ने सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महाआरती के दौरान देवी-देवताओं के साथ भारत माता की आरती भी की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका माधवी सिंघल, सुरभि बंसल, अनु अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अधिवक्ता मोनिका, सौरभ गुप्ता, अधिवक्ता प्रियंका अग्रवाल, सुधा राय, शालिनी गुप्ता, भाव्या अग्रवाल, नमिता पंत, विदुषी पाठक, मंजू गुप्ता, गीता अरोरा, चांद अरोरा, सरिता सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!