
काशीपुर।आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च काशीपुर के मुख्य बाजार, किला तिराहा, अल्ली खां चौक तथा महेशपुरा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से ईद पर्व को भाईचारे, आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की

जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें
