भव्यता और श्रद्धा के साथ चैती मेले का शुभारंभ

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। माँ भगवती बालसुंदरी माता के पावन आशीर्वाद से आज चैती मेले का भव्य शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

इस शुभ अवसर पर माननीय सांसद अजय भट्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह राजू सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आशीष गुप्ता, जिला मंत्री बीजेपी रजत सिद्धू, जिला महामंत्री बीजेपी सुशील शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बीजेपी राजीव ठुकराल, सीमा चौहान, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, मेला अधिकारी, एसडीएम अभय प्रताप, सम्मानित पंडा परिवार, एन.सी. सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के साथ ध्वज फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!