
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 24 मार्च (मंगलवार) 2026 को निगम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ महापौर द्वारा किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में KVR अस्पताल काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर एवं खून की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा।

यह शिविर नगर निगम परिसर में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित होगा। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
साथ ही निर्देशित किया गया है कि सभी पर्यावरण पर्यवेक्षक अपने अधीनस्थ पर्यावरण मित्रों के साथ इस शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अमरजीत सिंह साहनी ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए इस शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया है।
