
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में आज “स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता, हमारी सोच” के तहत नगर निगम काशीपुर और केवीआर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली द्वारा किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को चिकित्सकीय परामर्श, आंखों की जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट सहित विभिन्न प्रकार की जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. रिची सिंह सोलंकी, डॉ. तरुण सोलंकी, डॉ. कौशल अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल, डॉ. नैना अग्रवाल, डॉ. कंचन सहित अनेक पार्षद, नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
