हिंदू वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, महापौर दीपक बाली रहे मुख्य अतिथि

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आज हिंदू वाहिनी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “सनातन मेरा धर्म है और विकास मेरा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा और सेवा के लिए उन्हें जहां भी जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे।

महापौर ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है, तब-तब उथल-पुथल की बात उठती है। उनका कहना था कि वर्षों से जो लोग नियमों को तोड़-मरोड़ कर लाभ उठा रहे थे, भाजपा सरकार ने उन व्यवस्थाओं को सुधारने का काम किया है, इसलिए परिवर्तन के दौर में ऐसी स्थिति स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि वह जनता की अधिक से अधिक सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। कार्यक्रम के दौरान मंदिरों के आसपास सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी सड़क से संबंधित समस्या होगी, उसे तत्काल समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर महापौर ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर मुरादाबाद से पधारे संत शिवदत्त, प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री आनंद तिवारी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा, प्रथम महिला उर्वशी दत्त बाली, राधा चौहान, स्पर्श टंडन, राघवेंद्र नागर, वेद प्रकाश विद्यार्थी, पीयूष गोयल, प्राची तिवारी, शिवदासी, प्रियंका अग्रवाल, शेष कुमार, सितारा कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, एडवोकेट रसिक सक्सेना, अश्वनी चौहान, निशा सिंह, पूजा अरोड़ा, पार्षद सुरेश सैनी, रवि प्रजापति, गुंजन प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पीहू त्रिपाठी, ओम पोपली, रोहित चौहान, वंश त्यागी, करुणा बिश्नोई, महेंद्र सिसोदिया, संगीता अरोड़ा, अनिल कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक शर्मा, जिला अध्यक्ष संचित मिश्रा, प्रदेश मंत्री बी.के. चंद्रावती सहित सैकड़ों श्रद्धालु, साधु-संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!