एससी गुड़िया आईएमटी में बीबीए, बीसीए व बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर का शानदार परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीसीए में नूतन तिवारी ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया ने 74.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा प्रियांशी चौधरी ने 73.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीबीए में पलक रानी ने 76.14 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कशिश ने 74.14 प्रतिशत और पलक चौहान ने 70.85 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बीकॉम (ऑनर्स) में मान्या कक्कड़ ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश सपरा ने 75.6 प्रतिशत और सिमरनजीत कौर जोहल ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया एवं समस्त प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!