बाबा श्री मोटेश्वर महादेव का 31 मार्च को भव्य श्रृंगार, उज्जैन महाकाल के पुजारियों द्वारा होगा आयोजन

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष श्रृंगार उज्जैन महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अमर शर्मा एवं उनके पुत्र हर्ष शर्मा द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार भगवान महाकाल के रौद्र स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे इस दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सायं 7 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम के आयोजन में नितिन गुप्ता, शिवम शर्मा, सौरभ शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, मयंक मेहता, प्रिंस अग्रवाल, मानस बंसल, प्रियांगु अग्रवाल, रजत शर्मा, अनुराग बत्रा, मानवेंद्र सिंह, आदर्श मित्तल, रवित अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, नमन गुप्ता एवं पुलकित अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!