मुख्यमंत्री धामी के विकास विजन को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर में पांच सड़कों का शिलान्यास

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को गति देते हुए महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 4 एवं वार्ड संख्या 27 में पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 में चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिनकी कुल लागत लगभग 97 लाख 82 हजार रुपये है। वहीं वार्ड संख्या 27 में एक सड़क का निर्माण कार्य करीब 15 लाख 98 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।

शिलान्यास के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
इस दौरान वार्डवासियों ने महापौर का स्वागत करते हुए सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह (मानस), पार्षद सीमा सागर, जीनत बानो, पुष्कर बिष्ट, मयंक मेहता, फारूकी, सरफराज सैफी, हनीफ गुड्डू, राकेश अग्रवाल, चौधरी समरपाल सिंह, ईश्वर गुप्ता, राजीव अरोरा (बच्चू), श्याम सिंह, सोनू चौहान, प्रशांत पंडित, संदीप सिद्धू, हर्ष कुमार, डॉ. राम सिंह, नितिन गोले, सतनाम सिंह, कपिल अग्रवाल, लोकेश चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!