
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज (एससी गुड़िया आईएमटी) के बीबीए एवं बीसीए पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम में अदिति चौधरी ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नैंसी ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मनोज चौधरी ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं बीबीए पाठ्यक्रम में नेहा कुमारी ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी शर्मा ने 71.1 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान तथा रिया खत्री ने 70.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने विषयों में सराहनीय प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि संस्थान के विद्यार्थी पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम देते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
