
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर 28 मार्च 2026 को गुरुद्वारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग की ओर जाने वाले रास्ते से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार उर्फ निक्का (25 वर्ष), निवासी काली माता मंदिर रोड, मोहल्ला भूप सिंह, जसपुर तथा विशाल दिवाकर उर्फ कालू (24 वर्ष), निवासी पशुपति बिहार कॉलोनी, थाना आईटीआई शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 107/2026 एवं 109/2026 से संबंधित 2 मोटरसाइकिलों के अलावा 4 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। इस तरह कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
एसआई कौशल भाकुनी, एसआई सौरभ भारती, एसआई गिरीश चंद्र, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, महेंद्र सिंह देवड़ी, दीपक जोशी एवं देवानंद।
बरामद मोटरसाइकिलों में प्रमुख रूप से हीरो स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर तथा पल्सर 150 जैसी बाइक शामिल हैं, जिनमें से कुछ वाहनों के पंजीकरण नंबर और चेसिस नंबर की पहचान भी कर ली गई है।
