बाबा श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में 31 मार्च को भव्य श्रृंगार, महाकाल के रौद्र स्वरूप के दर्शन का मिलेगा अवसर

काशीपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष श्रृंगार उज्जैन महाकाल के मुख्य पुजारी श्री अमर शर्मा एवं उनके पुत्र हर्ष शर्मा द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान महाकाल के रौद्र स्वरूप का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु विशेष पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

यह भव्य आयोजन 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!