
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रमों—बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान का परीक्षा परिणाम एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल बनकर सामने आया है।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा ने 8.0 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य रावत 7.94 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अंशिका और आशीष कुमार ने 7.78 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
बीबीए पाठ्यक्रम में कशिश रुहेला ने 7.70 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुश्मीत कौर 7.50 एसजीपीए के साथ द्वितीय और शिफा 7.10 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के “एकाउंटिंग एवं फाइनेंशियल ग्रुप” में शौर्य माधव गर्ग ने 8.72 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव (8.27) और सृष्टि रावत (8.09) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
“बैंकिंग एवं फाइनेंस ग्रुप” में कृतिका चावला ने 7.90 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मिताली मेहरा (7.72) और काजल (7.45) द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।

“टैक्स प्लानिंग एवं मैनेजमेंट ग्रुप” में तान्या अग्रवाल ने 7.54 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया कंबोज और रिद्धिमा ढींगरा ने 7.18 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रजत गुप्ता 6.90 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान के छात्र पिछले कई वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया एवं समस्त प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
