एससी गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 95% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधि प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की।
कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे। छात्र अमीनुद्दीन (पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी रामनगर) ने 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी दक्षिता यादव (पुत्री नरेश पाल सिंह यादव, निवासी काशीपुर) ने 86.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान पर अनिकेत वीर सिंह (निवासी ठाकुरद्वारा), सानिया कुरेशी (निवासी रामनगर), संजीव कुमार (निवासी बाजपुर) एवं सुधांशु कर्दम (निवासी काशीपुर) ने संयुक्त रूप से 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।

परिणामों की विशेषता यह रही कि 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 72 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। वहीं 95 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
गौरतलब है कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबंधन समिति, फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!