विश्व शांति के लिए आर्य समाज काशीपुर में हुआ यज्ञ आयोजन

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। मोहल्ला लाहौरियान स्थित श्री आर्य समाज मंदिर काशीपुर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के निर्देशानुसार विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ में आहुति दी गई।
यज्ञ के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विश्व में अमन, शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए अग्नि देव को आहुति अर्पित की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री एडवोकेट मयंक गुप्ता, आर्य समाज काशीपुर के संरक्षक शिवचरण बिश्नोई, पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय अग्रवाल, उप प्रधान अजय अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, अंबरीश गर्ग, सुरेश चंद तिवारी एवं विनोद मेहरोत्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!