
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। देशभर की तरह काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला अध्यक्ष मनोज पाल के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष, महापौर दीपक बाली सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।

नेताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और मेहनत से ही संभव है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, मत्स्य पालक उपाध्यक्ष सीमा चौहान, प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, प्रभारी बाजपुर मोहन पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा एवं अमित सिंह, पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत पंडित, एससी मोर्चा अध्यक्ष यशपाल राजहंस, महिला मोर्चा अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, अर्जुन सिंह, आनंद वैश्य, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अवनीश चौहान, पार्षद पुष्कर बिष्ट, अनिल कुमार, मनोज जग्गा, राजदीपिका, मधुर सुधा शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार ठकराल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
