श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के सेमीनार हॉल में प्रबंधन विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए “Total Quality Management in the Education System” विषय पर एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता KVA इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार चौहान रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में शैक्षिक संस्थानों में संस्थागत प्रभावशीलता, निरंतर सुधार एवं बेहतर छात्र परिणाम प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने इन सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (TQM) जैसे ढांचे के महत्व को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. योगराज सिंह ने डॉ. चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गेस्ट लेक्चर छात्र जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्रों को ध्यानपूर्वक सुनने और प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि एकाग्रचित होकर सुनना ही ज्ञान अर्जन की पहली सीढ़ी है।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. फरहा नईम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!