कवि नगर मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को भाजपा जिला काशीपुर के कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा के नेतृत्व में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रशिक्षक टोली, मंडल वर्ग पालक सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित वक्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला संयोजक प्रशिक्षक टोली मोहन बिष्ट, अमित सिंह, विनीत चौहान एवं रेखा तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!