नवोन्मेष वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, महापौर दीपक बाली रहे मुख्य अतिथि

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “नवोन्मेष” में आज महापौर दीपक बाली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता पर दिया जा रहा विशेष ध्यान अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पदमा वशिष्ठ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश कुमार गिरी, डॉ. महिपाल सिंह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद अशोक सैनी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, युवा मोर्चा जिला मंत्री पीयूष सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!