
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) फेज़-III के अंतर्गत छात्राओं के पंजीकरण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और उनका मौके पर ही पंजीकरण भी किया गया।
कार्यशाला के दौरान वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री विजेंद्र कुमार ने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा की। उन्होंने छात्राओं को योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं इससे मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त सहित एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुडिया आत्रेय, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, श्रीमती कृति टण्डन एवं कु. सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।
