
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा, काशीपुर महानगर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 19 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 8:30 बजे कलश मंडप में संपन्न होगा।

महासभा के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में सभी ब्राह्मण परिवारों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हवन-पूजन में सहभागिता करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

महानगर अध्यक्षा पं. लता शर्मा एवं (ब्राह्मण जिला युवा विंग) अध्यक्ष शिवम् शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों और ब्राह्मण समाज के लोगों से समय से पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया जा सके।
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा, काशीपुर महानगर ने समस्त ब्राह्मण परिवारों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

