काशीपुर: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, काशीपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड अधिकारी काशीपुर श्री धीरेंद्र कुमार साहू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय (प्रतिनिधि अध्यक्षा, श्रीमती विमला गुड़िया, पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति) उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं—ऋषिका, अक्षरा यादव, प्रज्ञा राजभर, नेहा कुमारी एवं श्लोक रैकवार—को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय शंकर कौशिक ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र श्लोक कुमार 24 अप्रैल 2026 को तेलंगाना में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जबकि चारों छात्राएं अप्रैल माह के अंत में हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एस. के. शर्मा, उप प्रबंधक श्री मनोज कौशिक, कोषाध्यक्ष श्री संजय कचोरिया तथा आईआईपी देहरादून के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नीरज आत्रेय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—कुमार अमित नारंग, प्रिया, ममता गौतम, राजू गौतम, गुलाब चंद, प्रगति शर्मा, अखिलेश कुमार, नितिन चौहान, बिंदिया, रूपाली शर्मा, शैली कौशिक, प्रतिभा शर्मा, उमेश, आसिफ एवं विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे और सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!