
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल जागरूकता अभियान के तहत आज उपरोक्त विद्यालयों उदयराज हिंदु इंटर कॉलेज, काशीपुर, GPS इंदिरा गांधी, काशीपुर,GUPS कन्या, काशीपुर, GUPS कटाई मिल, काशीपुर में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

इस दौरान नगर निगम की टीम ने छात्र-छात्राओं को 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से बच्चों को कचरे को सही तरीके से अलग-अलग डिब्बों में डालने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वच्छता वॉरियर स्टिकर्स एवं 6-बिन से संबंधित स्टिकर्स वितरित किए गए। इन स्टिकर्स के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों में भी स्वच्छता का संदेश पहुंचाएं और परिवार के अन्य सदस्यों को जागरूक करें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में स्वच्छता के सशक्त प्रेरक बन सकें।
