भव्य हवन-पूजन के साथ मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, ब्राह्मण समाज से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा, काशीपुर महानगर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में महासभा की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं ब्राह्मण समाज के समस्त परिवारों को सूचना जारी कर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 8:30 बजे कलश मंडप में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

महासभा की महानगर अध्यक्षा पं० लता शर्मा एवं जिला अध्यक्ष शिवम् शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी ब्राह्मण परिवारों से अपील करते हुए कहा है कि भगवान परशुराम जयंती का यह पावन अवसर समाज को एकजुट करने एवं धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से समय से पहुंचकर हवन-पूजन में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है।उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, संस्कार एवं परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अतः अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
महासभा ने सभी श्रद्धालुओं से समय का विशेष ध्यान रखने एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!