
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पोषण पखवाड़ा (आठवां संस्करण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से पौष्टिक एवं स्वस्थ भोजन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती शीतल अरोरा ने स्वयंसेवियों को पोषण, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में ज्वार, रागी, जौ जैसे फाइबर युक्त अनाज तथा कैमिकल रहित सब्जियों और फलों के सेवन पर जोर देते हुए जंक फूड से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. रंजना एवं श्रीमती प्राची धौलाखण्डी सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
