काशीपुर में भगवान परशुराम जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं और उनके त्याग, तपस्या व समर्पण का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेना चाहिए।
वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण की मिसाल बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी और कांग्रेस युवा नेता शिवम शर्मा ने भी भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एड. हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड. सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू, सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!