SIMT में बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम का निरीक्षण सफल, अब काशीपुर में ही मिलेगी गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में मंगलवार को बी.एससी. (ZBC – जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम के संचालन हेतु कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा गठित निरीक्षण पैनल का दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस निरीक्षण के साथ ही संस्थान में विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

निरीक्षण दल ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक एवं सुसज्जित प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाओं, छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे। साथ ही यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो भविष्य में चिकित्सा, शोध, शिक्षण, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

SIMT में बी.एससी. पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अनुभवी एवं योग्य संकाय सदस्यों का मार्गदर्शन, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक ज्ञान, समृद्ध पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, नियमित सेमिनार एवं विशेषज्ञ व्याख्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

काशीपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र में स्थित होने के कारण विद्यार्थियों को बेहतर exposure और करियर के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। संस्थान प्रशासन का मानना है कि इस पाठ्यक्रम के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य ने निरीक्षण की सफलता पर सभी स्टाफ, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि SIMT सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!