SIMT, काशीपुर में Hackathon 2026 का सफल आयोजन, नवाचार दिवस पर दिखी तकनीकी प्रतिभा की झलक

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। 22 अप्रैल 2026 श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), में Hackathon 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के Institution’s Innovation Council (IIC) के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की 25 से अधिक टीमों के 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कोडिंग, प्रोग्रामिंग, टीमवर्क, नवाचार एवं समस्या समाधान कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता में अमरपाली यूनिवर्सिटी हल्द्वानी, श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बरेली, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी काशीपुर, ESTC-ACEL रामनगर, मोरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर सहित कई प्रमुख संस्थानों की टीमों ने भागीदारी की।
विजेता टीमों की घोषणा इस प्रकार रही—
🥇 प्रथम स्थान – Team Apex (Amrapali University, Haldwani)
🥈 द्वितीय स्थान – Team Redhat Coders (Shriram Institute, Kashipur)
🥉 तृतीय स्थान – Team Code Questers (Shri Ram Murti Smarak College of Engineering & Technology, Bareilly)

विजेता टीमों को क्रमशः ₹10,000, ₹8,000 एवं ₹6,000 की नकद पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

निदेशक डॉ. योगराज सिंह ने Hackathon को नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन छात्रों को अपनी रचनात्मक सोच को व्यवहारिक रूप देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम की सफलता में IIC टीम एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित त्रिपाठी तथा शिक्षा

विभागाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही डॉ. महेंद्र सिंह बोरा, श्री भूपेंद्र सिंह लटवाल, श्री पंकज तिवारी, श्री शशांक गौड़, सुश्री छवि चौधरी सहित समस्त संकाय एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में, SIMT काशीपुर ने एक बार फिर शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए युवाओं को नए अवसर प्रदान करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!