काशीपुर:उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, उमड़ा जनसैलाब, दी नम आंखों से विदाई

काशीपुर। उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,सांसद अजय टम्टा समेत कई दिग्गज नेताओं ने स्व गहतोड़ी के गिरीताल रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

दोपहर बाद क़रीब चार बजे स्व कैलाश गहतोड़ी की शवयात्रा उनके आवास से निकली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।

स्व कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शहर के तमाम राजनीतिक, सामाजिक व अन्य संगठनों के साथ जनसामान्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!