काशीपुर :मुख्यमंत्री धामी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला आया सामने

काशीपुर । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सोशल मीडिया पर फिर एक बार अपमानजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है।काशीपुर के एक युवक ने जो खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है, सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में निर्मित हो रहे केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में जाने पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है।इस टिप्पणी को मुख्यमंत्री की गरिमा को देखते हुए प्रकाशित नहीं किया जा सकता। बहरहाल सूबे के मुखिया के लिए इस तरह के शब्दों से पद और राज्य की गरिमा को ठेस लगती है। आलोचना करना ठीक है लेकिन सभ्य और मर्यादित शब्दों के दायरे में होनी चाहिए।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्याप्त है। शहर के कुछ जागरूक लोगों ने स्क्रीन शाट भेज कर आक्रोश व्यक्त किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!